- Hindi News
- डाकघरों के साथ ही राष्ट्रीयकृत बैंक भी अधिकृत
डाकघरों के साथ ही राष्ट्रीयकृत बैंक भी अधिकृत
बैंकों में भी मिलेगा किसान विकास पत्र
गजट नोटिफिकेशन
जालोर| फिरसे शुरू होने जा रहे किसान विकास पत्र (केवीपी) भारतीय स्टेट बैंक और इससे संबद्ध सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में भी मिलेंगे। बीते समय में बंद हुए केवीपी डाकघरों से ही उपलब्ध होते थे। केंद्र सरकार ने हाल ही किसान विकास पत्र शुरू किए हैं। इसके लिए जारी गजट नोटिफिकेशन डाकघरों-बैंकों में पहुंच चुका है। इसमें बताया गया है कि डाकघरों के साथ ही बैंकों से नकद भुगतान, स्थानीय चेक और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भी केवीपी लिया जा सकेगा। खरीदार को जमा बचत खाते में डेट्राक्शन (प्रत्याहरण) के लिए पासबुक सहित नकद राशि या चेक देना होगा।
सभी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है ये जानकारियां भी
दूसरी बार नामांकन करने पर लगेगा शुल्क
केवीपीधारक का निधन हो जाने पर किसी व्यक्ति को नामित किया जा सकेगा। पहली बार नामांकन करना निशुल्क रहेगा, लेकिन इससे अधिक बार नामांकन करने या नाम हटवाने पर डाकघर या बैंक द्वारा 20 रुपए प्रत्येक आवेदन पर वसूले जाएंगे।
ट्रांसफर भी किया जा सकेगा केवीपी
केवीपीपंजीकरणसेसंबंधित डाकघर या बैंक से किसी अन्य डाकघर या बैंक को एक साल बाद ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके लिए ग्राहक को प्रारूप ‘ख’ में आवेदन करना होगा। केवीपी ग्राहक के निधन पर उत्तराधिकारी व्यक्ति, अदालती आदेश पर, संयुक्त धारकों में से किसी का निधन हो जाने पर एक साल के दरमियान भी ट्रांसफर किया जा सकेगा।
गुम-चोरी होने पर दूसरा जारी हो सकेगा
केवीपीकेगुमहो जाने, चोरी हो जाने पर दूसरा पत्र जारी करने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी संतुष्ट होने पर दो जमानतियों पर दूसरा पत्र जारी किया जा सकेगा। पत्र के विकृत हो जाने पर बिना क्षतिपूर्ति, प्रतिभूति के दूसरा पत्र जारी किया जा सकेगा। बशर्ते प्रमाण पत्र के असली होने की पहचान कर ली गई हो।