शिविर में छह सौ मरीज लाभान्वित
लॉयंसक्लब जालोर के तत्वावधान शांति देवी प|ी मांगीलल वेदमूथा रेवतड़ा की स्मृति में सोमवार को ग्लोबल अस्पताल आबूरोड़ मेडिपल्स हॉस्पीटल जोधपुर के सहयोग से आलासान में नेत्र जांच लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक अमृता मेघवाल, एडवोकेट बाबूलाल मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने शिविर का शुभारंभ किया। लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर गोयल ने बताया कि शिविर में कुल 569 मरीजों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गई। वहीं 42 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन कर आबूरोड़ भेजा गया। अध्यक्ष गोयल ने बताया कि 80 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान मांगीलाल वेदमूथा, शंकरलाल, हड़मतमल, घेवरचंद सोंफाडिय़ा, हुकमीचंद लुकड़, मांगीलाल जैन, शिवनाथसिंह राजपुरोहित, कुसुमलता बंसल, निर्मला मेहता, आशा अग्रवाल राजकुमारी गोयल सहित क्लब पदाधिकारी, सदस्य ग्रामीण उपस्थित थे।