पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश

आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदके नवनिर्वाचित सभापति भंवरलाल माली ने सोमवार को परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक के प्रारंभ में आयुक्त शंकरलाल गहलोत ने स्टाफ के सदस्यों का परिचय करवाते हुए उनकी ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे में सभापति को जानकारी दी। सभापति ने नगरीय सफाई व्यवस्था, रोडलाईट व्यवस्था तथा विकास कार्यों को सुचारू ढंग से करने के लिए स्टाफ के सदस्यों से विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने-अपने अनुभागों से संबंधित पेंडिंग पत्रावलियों का समय पर निस्तारण करने की बात कही ताकि आमजन को काम के लिए कार्यालय में अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि सभी कर्मचारी ईमानदारी निष्ठा से काम करेंगे तो इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।