समाचार पत्र पठन पर व्याख्यान आयोजित
महिलामहाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगी परीक्षा विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. सूर्यप्रकाश एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधुसूदन सिंह राठौड़ ने की। डॉ. सूर्यप्रकाश ने कहा कि अपने विषयों में गहन अध्ययन के अतिरिक्त छात्राओं को अपनी दिनचर्या में समाचार पत्र पठन को अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि साक्षरता का मूल मंत्र सहजता, ईमानदारी एवं आत्मविश्वास बनाए रखना। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय बीएल कुम्हार, बीएल देवड़ा, डॉ. जीएल जयपाल, सोहनलाल, डॉ. वगताराम चौधरी एवं युवा विकास केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएल देवड़ा ने किया।