बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
जालोर. जालोरक्लब में ब्लेक स्टार क्लब द्वारा एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उद्घाटन समारोह में अध्यक्षता भंवरलाल माली नगरपरिषद सभापति ने की। डॉ. अनिल कुमार मिश्रा अजय कुमार गुप्ता कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जूनियर सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच बालिका वर्ग के फाइनल मैच 9 दिसंबर को आयोजित होंगे। समापन समारोह भी 9 दिसंबर को ही होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भरत जोधवानी, रवि सोनी ने निभाई।