नेत्र जांच शिविर कल
उम्मेदाबाद. कस्बेके दादा जिन कुशल सूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 दिसंबर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा, लेंस प्रत्यारोपण शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महावीर इंटरनेशनल शाखा उम्मेदाबाद के अध्यक्ष मिश्रीमल शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान तलहटी आबूरोड, जिला अंधता निवारण समिति जालोर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।