पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रसेन भवन में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अग्रवाल नवयुवक मंडल के मीडिया प्रभारी भरत अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को बेडमिंटन, कैरम, विवाहित जोड़ों के लिए इशारा समझो, धार्मिक प्रश्नोत्तरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। गोयल ने बताया कि महोत्सव के तहत आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं में बच्चे, महिलाएं पुरुष उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर श्याम गोयल, एसके अग्रवाल, माणकलाल, नंदलाल, रमेश गोयल, भंवरलाल गोपीलाल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हर्षिताने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बाजी मारी : मीडियाप्रभारी गोयल ने बताया कि सोमवार को हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के ग्रुप (18 वर्ष) हर्षिता ने प्रथम सौरभ अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप (18 वर्ष से अधिक पुरुष) वर्ग में शिव अग्रवाल प्रथम चरण अग्रवाल द्वितीय तथा ग्रुप से (18 वर्ष से अधिक महिलाएं) वर्ग में ऊषा अग्रवाल प्रथम तथा हेमा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रही। वहीं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भरत गोयल की टीम ने जीत हासिल की।

हाथोंपर आज हिना रचाएंगी महिलाएं

जयंतीमहोत्सव के तहत बुधवार को सुई धागा, रंगोली, मेहंदी, चाईनीज चक्कर अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं महिला पुरुष वर्ग में अलग-अलग आयोजित होगी।