विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण
जालोर. जालोरविधायक अमृता मेघवाल ने मंगलवार को राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने वार्डों में सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से उन्होंने उनके स्वास्थ्य दवाइयों की उपब्धता के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।