पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समीक्षा बैठक आयोजित

समीक्षा बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | बिजली,पानी, सड़क, चिकित्सा एवं डिस्कॉम विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अतिरिक्त कलेक्टर आशाराम डूडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके एडीएम ने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारी जारी निर्देशों के अनुसार स्वच्छता अभियान का संचालन करेेंं। उन्होंने बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे.आर. जीनगर को निर्देश दिए कि स्थानीय दूरदर्शन केन्द्र के पास देवनारायण छात्रावास की खराब सड़क को शीघ्र ही दुरूस्त करने, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता उमेश मीना को स्वच्छ पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए।



जालोर नगर परिषद के आयुक्त शंकरलाल गहलोत को कहा कि जालोर नगरीय क्षेत्र में खराब सड़कों को ठीक करवाने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।







उन्होंनें बैठक में राजकीय चिकित्सालय जालोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को ठीक करने एवं सिंचाई विभाग के क्रॉस बांधों का नर्मदा नहर परियोजना को हस्तांतरण किए जाने आदि कार्यों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर सुगम से संबंधित लम्बित प्रकरणों का शीघ्र ही समाधान किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल. मेघवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. डी.सी. पुंसल, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता आशीष द्विवेदी, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डा. गणपतसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मधुसूदन बागरानी एवं भैराराम चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।