छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी
जालोर | अल्पसंख्यकमामलात विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को देय उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति (नूतन) एवं मेरिट कम मीन्स (नूतन) के आवेदन की तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़ाई गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बरकत खान ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को देय उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति (नूतन) एवं मेरिट कम मीन्स (नूतन) के आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 सितंबर को बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाईन करने के बाद हार्ड कॉपी अध्ययनरत संस्था के प्राचार्य से अग्रेषित करवाकर मय समस्त वांछित दस्तावेज पासपोर्ट साईज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति, राशनकार्ड की फोटो प्रति, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति, आय प्रमाण पत्र नोटेरी द्वारा प्रमाणित, बैंक खाता पास बुक, अंकतालिका की सत्यापित प्रति, मूल फीस रसीद आधार कार्ड की फोटो प्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में 15 अक्टूबर तक जमा करवा सकेंगे।