- Hindi News
- पोस्टर प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
पोस्टर प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
उम्मेदाबाद(धोरा). कस्बेके आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विधिक चेतना प्रतियोगिता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में बाल विवाह रोकथाम विषय पर निबंध प्रतियोगिता कन्या भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय के 35 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्रधान रतनसिंह तथा प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक कुइयाराम मेघवाल के सानिध्य में किया गया। निर्णायक के रूप में अफजल अमान समा प्रयोगशाला सहायक रश्मि कक्कड़ मौजूद थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दसवीं कक्षा के हितेश कुमार द्वितीय महेश सुथार तृतीय स्थान पर विमला कंवर रही।