पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | नेहरुयुवा केंद्र जालोर खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित सेवा विस्तारित राष्ट्रीय युवा कौर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में विधायक अमृता मेघवाल, एडीएम आशाराम डूडी, पुखराज माली, एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल, मादाराम माली गणपतलाल शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रशिक्षण में सीखे गए कार्यों को वास्तविक जीवन में काम लेने की बात कही। एडीएम डूडी ने युवाओं से वृहद सोच रखने के साथ गलत राह पर नहीं भटकने का आह्वान किया। समन्वयक राजेंद्रसिंह कसाना ने सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को नगेंद्र आचार्य, मुकेश डऊकिया गणपतलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन घेवरचंद प्रजापति ने किया।