- Hindi News
- जालोर में कल से शुरू होगा क्लीन सिटी अभियान
जालोर में कल से शुरू होगा क्लीन सिटी अभियान
भारतसरकार के नगरीय विकास मंत्रालय एवं राज्य के स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार जालोर जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छ भारत सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जन सहभागिता एवं सिटीजंस के सहयोग से स्वच्छता अभियान के तहत शहरों को साफ सुथरा बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडीएम आशाराम डूडी ने बताया कि निर्देशों के अनुसार राज्य स्तर पर स्टेयरिंग कमेटी गठित की गई है। वहीं कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो उक्त अभियान की प्रभावी मॉनीटरिंग कर आवश्यक कार्यवाही करेगी। शेष|पेज13
उन्होनेंआमजन से भी आग्रह किया है कि वे स्वच्छता सप्ताह के दौरान स्वप्रेरणा से आगे आकर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य में अपना योगदान दें।
नगरीयनिकायों का स्वच्छता पर रहेगा फोकस
स्वच्छतासप्ताह के तहत नगरीय निकायों जिसमें नगर परिषद एवं नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। जिसमें सार्वजनिक मूत्रालयों सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव साफ सफाई करना, बस स्टैंड, सड़क, गली-मौहल्ले, पार्क, बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र तथा रेल्वे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करना, तालाबों की सफाई करना, सार्वजनिक स्थानों से कचरा मलबा हटवाना, बस स्टॉप पर लगे पोस्टर्स हटाना, शहरों में स्थित गार्डन, पार्को की सफाई,मरम्मत रख-रखाव का कार्य करवाना, सड़कों के किनारे रोड डिवाईडर के मध्य में लगे वृक्षों , झाडिय़ों पौधों की कटाई-छंटाई का कार्य करवाना डिवाईडर में लगे पौधों के मध्य पड़े कचरे प्लास्टिक की थैलियों को हटवाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक संपतियों पर पोस्टर, बैनर, विज्ञापन लेखन से विरूपण करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं के विरूद्घ राजस्थान संपत्ति विरूपण अधिनियम, 2005 के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
स्कूलीबच्चों को भी स्वच्छता की देंगे जानकारी
नगरीयनिकायों में 25 सितंबर से होने वाले स्वच्छता सप्ताह के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता की महत्वता को बताने से जुड़ी शिक्षा सामग्री का वितरण करने का कार्य करने के साथ अभियान में स्थानीय पार्षदों, मौहल्ला कॉलोनी विकास समितियों तथा इस कार्य से जुडे एनजीओ का सहयोग भी लिया जाएगा।
जागरूकता के लिए होगें यह कार्य