पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनिकों की शहादत के रूप में मनाया हैफा दिवस

सैनिकों की शहादत के रूप में मनाया हैफा दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर में मंगलवार को इजराइल को तुर्की से मुक्त करवाने के दौरान शहीद हुए भारत के 900 सैनिकों की याद में हैफा दिवस मनाया गया। संस्थान के जिला सचिव अजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को बताया कि संघर्ष में शहीद सैनिकों को इजरायल आज भी याद करता है। उन्होंने कहा कि वहां के पाठ्यक्रमों में भारतीय शहीदों को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1918 में इजराइल के बंदरगाह शहर हैफा को मुक्त कराने के लिए भारतीय सैनिकों ने बलिदान दिया था जिसमें राजस्थान के मेजर दलपतसिंह शेखावत की अहम भूमिका रही थी। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार आदर्श विद्या मंदिर उमावि में प्रधानाचार्य मनोहरलाल सोलंकी की उपस्थिति में हैफा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सोलंकी ने विद्यार्थियों को हैफा शहर को मुक्त करवाने के लिए भारतीय सैनिकों के बलिदाान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।