पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. शांतिबाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में विधिक चेतना अभियान के तहत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आरके भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान कन्या भ्रूण, बाल विवाह, मानवाधिकार आदि विषयों पर निबंध, पोस्टर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में पूजा लेहवा प्रथम चंद्रप्रकाश द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में देवेंद्र कुमार प्रथम पूजा मेघवाल द्वितीय तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिनेश कुमार प्रथम संगी लेहवा दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर योगराज चौहान, परीक्षित कुमार, राजेश दहिया, हितेश, अशोक कुमार, शकुंतला गहलोत कोमल सेन सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे। इसी प्रकार विनायक पब्लिक उमावि में संस्था प्रधान चुन्नीलाल सोलंकी ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विधिक चेतना अभियान की शुरुआत की। सोलंकी ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ज्ञान में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता प्रभारी मांगीलाल देवासी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में राजेश सुंदेशा प्रथम, गणेश कुमार द्वितीय सुरेश कुमार तृृतीय स्थान पर रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में अतुल सारण प्रथम, नरपत सुंदेशा द्वितीय देवेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सह प्रभारी चुन्नीलाल सोलंकी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में अतुल सारण प्रथम, नरपत सुंदेशा द्वितीय देवेंद्र कुमार तृतीय तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में गोसाई सारण प्रथम, प्रवीण कुमार द्वितीय किशनाराम माली तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरेश गहलोत ने निभाई। इस अवसर पर मदनसिंह, वरधाराम, पृथ्वीसिंह, अर्जुनराम, शारदा जोशी, विनीता सोलंकी रामसिंह सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।