पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी आर्यवेश के स्वागत में निकाली शोभायात्रा

स्वामी आर्यवेश के स्वागत में निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अंतरराष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश शनिवार को जालोर आगमन पर आर्य वीर दल एवं आर्य समाज की ओर से स्वागत किया गया साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बाइक रैली निकाली गई। वीरमदेव चौक में स्वामी आर्यवेश का गैबनशाह गाजी सदर अकरम बाबा ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसी तरह ऑटो रिक्शा मजदूर संघ जालोर के जिलाध्यक्ष अंबालाल परिहार के नेतृत्व में स्वामी आर्यवेश का हरिदेव जोशी सर्किल पर स्वागत किया गया। आर्य वीर दल के संचालक प्रशांतसिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान चुने जाने के बाद राजस्थान में पहली बार जालोर पहुंचे।

जालोर. आर्यसमाज की ओर से स्वामी आर्यवेश का शोभायात्रा निकाल कर स्वागत किया गय।