- Hindi News
- जननी एक्सप्रेस पर हर पल रहेगी कंट्रोल रूम की नजर
जननी एक्सप्रेस पर हर पल रहेगी कंट्रोल रूम की नजर
प्रत्येक वाहन की ओर से की जाने वाली डेली ट्रिप्स के साथ किसे कहां से लेकर आए जैसे विवरण का रिकॉर्ड रखना होगा। इसकी सूचना सेक्टर प्रभारी की ओर से रोजाना नोडल ऑफिसर को भेजी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक वाहन को कॉल मिलने के बाद चिकित्सा संस्थान से कॉलर के घर घर से चिकित्सा संस्थान तक पहुंचने में कितना समय लगा इसकी रिपोर्ट संबंधित आशा सुपरवाइजर की ओर से टाइम तथा तय की गई दूरी (किलोमीटर संबंधी) की सूचना भी नोडल ऑफिसर को डेली भेजनी होगी।
प्रक्रिया शुरू कर दी है
^इससंबंध में विभागीय आदेश मिले हैं। सुचारू क्रियान्वन तथा गर्भवती महिलाओं को योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य नोडल अधिकारी को इस संबंध में 104 जननी एक्सप्रेस संचालित होने वाले क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर तक की 1403 गर्भवती महिलाओं की सूूची भिजवा दी गई है। -डॉ.डीसी पुंसल, सीएमएचओ,जालोर
जीपीएस से रहेगी नजर
वर्तमानमें जिले के 8 ब्लॉक में 3 सीएचसी 15 पीएचसी सहित कुल 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर 104 जननी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। नए आदेशों के तहत अब 104 जननी एक्सप्रेस में जल्द ही जीपीएस सिस्टम (ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम) लगाए जाएंगे जिससे संबंधित वाहन के डेेली मूवमेंट की जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी।
कॉल वाहन भेजने की मॉनिटरिंग करेगी आशा सुपरवाइजर
सभी 104 जननी एक्सप्रेस पर जल्द लगेगा जीपीएस सिस्टम, कंट्रोल रूम में रहेगा ऑफरोड रिपेयरबल वाहनों का रिकॉर्ड
गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरू किया प्रेग्नेंट चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम
भास्करन्यूज . जालोर
गांवों तथा दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब डिलेवरी डयू डेट से 7 दिन पहले गर्भवती महिला के मोबाइल नंबर पर पीसीटीएस (प्रेग्नेंट चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम) के माध्यम से मैसेज किया जाएगा। मैसेज में महिला के संस्थागत प्रसव चिकित्सा केंद्र तक जाने के लिए नजदीकी सेंटर की 104 जननी एक्सप्रेस की सुविधा का उपयोग करने के लिए 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसको लेकर 104 जननी एक्सप्रेस में अगले 45 दिनों के दरम्यान गर्भवती महिलाओं के प्रसव की ड्यू लिस्ट रखना अनिवार्य होगा। नई व्यवस्थाओं