जालोर में आमजन की समस्या सुनेंगी सभापति
जालोर. कांग्रेसकी नीति सिद्धांतों के क्रम में नगरपरिषद सभापति इंदु परिहार रविवार को ‘कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ’ कार्यक्रम के तहत आमजन से रूबरू होंगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता नेनाराम माली ने बताया कि इस मौके सभापति आमजन की समस्याओं को सुनेंगी। साथ ही पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर आमजन को पार्टी से अधिकाधिक संख्या में जोड़ने की अपील की जाएगी।