अंतर संकाय बेडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
जालोर. राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत 26 सितंबर शाम 6 बजे अंतर संकाय एकल डबल बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राहुल जोधवानी विजेता दीपक राव, जबकि डबल्स में राहुल जोधवानी हरीश सुंदेशा विजेता आशीष पंवार और कुणाल उपविजेता रहे। इस मौके डॉ. ललित कुमार, डॉ. जी.एल. जयपाल, महिला महाविद्यालय के व्याख्याता बाबूलाल देवड़ा, ओमप्रकाश सोहनलाल मौजूद थे।