बदलते मौसम ने किया बीमार, ओपीडी 700 पार
सरकारी अस्पताल में मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। हालात यह है कि पिछले सात दिनों में अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा प्रतिदिन 700 के पार पहुंच रहा है। वहीं लैब में भी जांच के दौरान रोजाना टायफाइड, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों को लेकर ब्लड जांच सहित अन्य मौसमी बीमारियों की जांच के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जांच के दौरान पिछले सात दिनों में टायफाइड के 12 पॉजीटिव मरीज पाए गए। वहीं रोजाना बुखार के लगभग 100 से 150 मरीज रक्त जांच के लिए लैब में रहे हैं। दिन में गर्मी उमस के साथ रात में मौसम ठंडा रहने के दौरान लोग बीमारी की चपेट में रहे है।
ओपीडीपहुंची 700 पार
मौसममें आए बदलाव के साथ अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले सात दिनों में ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है। चार दिन पहले तो ओपीडी का आंकड़ा बढ़कर 800 के पार पहुंच गया था। वहीं इंडोर में भी मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
>खाने पीने में किसी प्रकार की लापरवाही बरतें।
>शीतल या ठंडी वस्तुओं का उपयोग कम करें।
>हमेशा पीने के लिए शुद्ध पानी का उपयोग करें।
यह रखें विशेष ध्यान
लक्षण
>बुखारआना, पेट की तकलीफ होना, बदन दर्द रहना, उल्टी-दस्त होना
कारण
>बासीभोजन खाना, दूषित पानी पीना
टायफाइड के मरीजों की बढ़ी संख्या
चिकित्साअधिकारी डॉ. हेमंत जैन ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से टायफाइड, डायरिया, सामान्य बुखार सहित मौसमी बीमारियों से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. जैन ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेकर समय पर दवाइयां लेनी चाहिए।
लैब पर मरीजों की भीड़
राजकीयअस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ लैब में निशुल्क जांच के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पेथोलॉजिस्ट डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि मलेरिया, डायरिया, टायफाइड, ब्लड जांच सहित अन्य मौसमी बीमारियों की जांच के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि पिछले सात दिनों में टायफाइड के 12 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। वहीं जांच के दौरान मलेरिया के भ