- Hindi News
- राष्ट्रीय सेमीनार में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे चारण
राष्ट्रीय सेमीनार में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे चारण
एनसीईआरटी के प्लानिंग मॉनीटरिंग विभाग नई दिल्ली में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान जालोर के उपाचार्य सरदारसिंह चारण राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। डाईट के योजना प्रबंध विभाग के प्रभागाध्यक्ष चारण ने बताया कि प्रोजेक्ट प्लानिंग इंप्लीमेंटेशन मॉनीटरिंग एंड इवॉल्यूशन कांफ्रेंस विषय पर आयोजित होने वाली सेमीनार में राष्ट्रीय स्तर पर बनने वाली शैक्षिक योजना, प्रबंधन, मूल्यांकन, गुणवत्ता शिक्षा, शैक्षिक नवाचार शैक्षिक शोध पर चर्चा कर प्लानिंग डवलप की जाएगी। गौरतलब है कि चारण पूर्व में भी गोवा, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद नई दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षणों राष्ट्रीय सेमीनारों में भाग ले चुके हैं।