पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री क्षेत्रपाल खेतलाजी का वार्षिकोत्सव आज

श्री क्षेत्रपाल खेतलाजी का वार्षिकोत्सव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्ण गिरी दुर्ग के ऊपर कोलर बावड़ी स्थित श्री क्षेत्रपाल खेतलाजी मंदिर के 9वें वार्षिकोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माली समाज सोलंकी गौत्र जैसलमेरिया की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रविवार दोपहर 2.35 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाभार्थी परिवार के सदस्यों की ओर से आहुतियां दी जाएगी। वहीं शाम 6 बजे प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। शाम को भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें किशोर पालीवाल एंड पार्टी सुमेरपुर सहित स्थानीय कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सोमवार सुबह 7 बजे लाभार्थी परिवार की ओर से मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।