कार-बाइक टक्कर में एक घायल
कस्बे के तिराहे से एक किमी दूर रायथल फांटा पर शनिवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब एक मोटरसाइकिल कार की टक्कर में एक बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार काठाड़ी-बालवाड़ा मार्ग स्थित रायथल फांटा पर काठाड़ी से जालोर की ओर रही कार आरजे 04 सीए 2073 की चपेट में आने से रायथल निवासी बगदाराम 55 वर्ष पुत्र अन्नाराम प्रजापत घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से जालोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर टक्कर के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर जालोर कोतवाली से एएसआई रतनाराम कांस्टेबल नारायणराम तथा चंद्रकुमार ने मौका मुआयना कर जांच की। खबर लिखे जाने तक फरार वाहन चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
डिवाइडरके अभाव में पहले भी हो चुकी दुर्घटना
घटनास्थल पर चार रास्ते लगते हैं जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। डिवाइडर नहीं होने से वाहनचालक तेज गति से निकलते हैं जिससे हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता हैं। इससे पहले भी ऑटो तथा ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए थे।
बालवाड़ा. दुर्घटनाग्रस्त कार। भास्कर