पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका तालाब में गिरी, रातभर ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बालिका तालाब में गिरी, रातभर ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीचूरा गांव में तालाब के पास पैर फिसलने से डूबी बालिका की मौत हो गई, जिसके शव को करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इधर, रातभर बालिका के बचाव के लिए चले रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासनिक उदासीनता भी सामने आई। प्रशासन ने बचाव कार्य के लिए तो बचावकर्मियों को रस्से मुहैया करवाए और ही अंधेरे से होने वाली संभावित परेशानी से निपटने के लिए रोशनी की कोई व्यवस्था की गई। यही कारण रहा कि करीब आठ घंटे बाद बालिका का शव मिला। संभव था कि यदि बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया होते तो शव जल्दी मिल जाता।

बालिका के परिजनों ने बताया कि कक्षा 3 में पढ़ने वाली सपना (8) पुत्री चंदनसिंह राठौड़ शनिवार शाम को स्कूल से लौटी, जिसके बाद साढ़े चार बजे वह निवृत्त होने के लिए तालाब के पास गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी गांव में तलाश की। बाद में जब वे तालाब के पास पहुंचे तो उसके चप्पल पड़े थे। जिस पर परिजनों को उसके तालाब में डूबने की आशंका हुई। संभावित हादसे की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गांव के कुछ तैनाकों ने तालाब में खोजबीन की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद बालिका के पिता चंदनसिंह राठौड़ ने बागरा थाना प्रभारी को सूचित किया तो वे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने जालोर एसडीएम हरफूल पंकज को सूचित किया। सूचना के बाद जालोर से होमगार्ड के रूप में कार्यरत रघुवीरसिंह, अमजद खान, खेताराम जितेंद्रकुमार मौके पर पहुंचे और पानी में खोजबीन शुरू की। इस दौरान जालोर से एक अन्य तैराक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। करीब ग्यारह बजे शुरू हुआ बचाव कार्य सवेरे 6.10 बजे तक बालिका के शव मिलने तक जारी रहा। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

मेरे पास फोन आया था

^घटनाके बाद रात के समय मेरे पास फोन आया था। उसके बाद मैंने यहां से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए होमगाडर्स को भेजने के लिए निर्देशित किया था। संसाधनों की मांग नहीं की गई थी। यदि संसाधन नहीं थे तो सूचित करते तो हमारी ओर से भेज देते। -हरफूल पंकज, एसडीएम,जालोर

जानलेवा साबित हुई खुदाई

^तालाबमें जेसीबी से खुदाई की गई थी, जिसके बाद बारिश में पानी की आवक हुई। इसमें गिरने के बाद बालिका पानी के तल तक पहुंच गई, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बना। -