पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट खुद बताएंगे कैसा मिले होमवर्क

स्टूडेंट खुद बताएंगे कैसा मिले होमवर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसईस्कूलों में कक्षा छह से आठ के स्टूडेंट्स होमवर्क के बारे में खुद ही सुझाव देंगे। सीबीएसई ने होमवर्क के लिए सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, टीचर और स्टूडेंट्स से सुझाव मांगे हैं।

ऑनलाइन सुझाव 15 सितंबर तक दिए जा सकते हैं। ऑनलाइन प्रश्नावली में होमवर्क कितना मिलना चाहिए, एक दिन में कितने विषयों का मिलना चाहिए और होमवर्क क्यों मिलना चाहिए जैसे महत्वपूर्ण सवालों को शामिल किया है। दरअसल, होमवर्क को लेकर सीबीएसई फ्रेमवर्क तैयार करना चाहता है। सीबीएसई स्कूलों में अधिक होमवर्क के कारण बच्चों में तनाव पैदा होने के मामले सामने रहे हैं। इसीलिए सीबीएसई ने यह पहल की है। फिलहाल यह फीडबैक कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए ही लिया जा रहा है।