- Hindi News
- आय व्यय ब्योरा नहीं तो फीस पर लग जाएगी रोक
आय-व्यय ब्योरा नहीं तो फीस पर लग जाएगी रोक
प्राइवेटस्कूलों को राहत देते हुए फीस निर्धारण कमेटी ने ऑनलाइन लेखा-जोखा देने की तिथि एक महीने बढ़ा दी है।
अब निजी स्कूल संचालक 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन जानकारी देकर उसकी हार्ड कॉपी डीईओ कार्यालय में जमा करा सकते हैं। पहले डिटेल देने की अंतिम तिथि 10 सि तंबर रखी गई थी। फीस कमेटी ने इस डिटेल के हर पेज पर सीए के सत्यापन के मामले में भी स्कूल संचालकों को राहत दी है। अब हर पेज के स्थान पर केवल आखिरी पेज को सीए से सत्यापन कराना होगा। फीस कमेटी ने साफ तौर पर कहा है कि निजी स्कूलों के लिए जानकारी देने का यह अंतिम अवसर होगा। इस तिथि तक जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों में फीस वसूली पर रोक लगा दी जाएगी। डीईओ ने बताया कि इस बार सरकार ने नियमो काे काफी सख्त कर दिया है।