पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध पक्ष के अंत में होंगी दो अमावस्या

श्राद्ध पक्ष के अंत में होंगी दो अमावस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्षभरमें पितरों, पूर्वजों को याद करने के समय श्राद्ध पक्ष के अंत में इस बार दो अमावस्या आएंगी। अश्विन कृष्ण चौदस, 23 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध करने के बाद 24 को भी अश्विन कृष्ण अमावस्या रहेगी। श्राद्ध पक्ष भाद्र शुक्ल पूर्णिमा पर मंगलवार को शुरू हुआ है, लेकिन इस बार आधी पूर्णिमा सोमवार को भी रहने और प्रतिपदा तिथि क्षय होने से कई घरों में सोमवार को ही पूर्णिमा का श्राद्ध कर लिया गया था। अश्विन कृष्ण अमावस्या के साथ 24 सितंबर को श्राद्ध पक्ष संपूर्ण होगा। पंडित पवन दाधीच के अनुसार श्राद्ध पक्ष के तहत पंचमी पर बच्चों का श्राद्ध होगा। संन्यासी लोगों की तृप्ति के लिए द्वादशी का श्राद्ध करना चाहिए। अकाल मृत्यु के शिकार व्यक्तियों के श्राद्ध चतुर्दशी को करना उचित माना गया है, जिनके निधन की तिथि ज्ञात नहीं है, उनका श्राद्ध अंतिम दिन अमावस्या पर करना चाहिए।