- Hindi News
- विद्युत चौपाल में होगा समस्याओं का निस्तारण
विद्युत चौपाल में होगा समस्याओं का निस्तारण
जालोर. जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड वृत्त जालोर की ओर से मंगलवार को जिले के 33/11 केवी उपकेंद्रों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता पवस एमएल मेघवाल ने बताया कि चौपाल में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गोदन, रेवत, दयालपुरा, बावतरा, गुड़ा बालोतान, कुआबैर, नोहरा, मांडोली, कागमाला, नरसाना, नैनोल, तैतरोल रतनपुरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।