पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में हुआ एकीकरण

बैठक में हुआ एकीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाद्राजून. कस्बेके एक होटल मे जालोर जिला ऑटो यूनियन के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे भाद्राजून ऑटो यूनियन का जालोर जिला ऑटो यूनियन में एकीकरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल खटीक ने भाद्राजून ऑटो यूनियन के अध्यक्ष भंवरलाल मीणा को जिला समिति के संविधान पत्र की नियमावली सौंपी तथा भाद्राजून शाखा इकाई का जिला में समायोजन कर भाद्राजून शाखा को विधिवत मान्यता दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामसिंह, कोषाध्यक्ष लसीराम, सचिव नरपत, जालोर नगर अध्यक्ष इशु भाई, स्टैंड प्रभारी भवानी सिंह समेत भाद्राजून शाखा की कार्यकारिणी उपस्थित थी।