- Hindi News
- ऑटो रिक्शा मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन
ऑटो रिक्शा मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन
जिलाऑटो रिक्शा मजदूर संघ की रविवार शाम 4 बजे सुंदेलाव तालाब पर जिलाध्यक्ष अंबालाल माली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष माली ने बताया कि कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मेहबूब खां मेहर उपाध्यक्ष, नियाज मोहम्मद रंगरेज सचिव, कुयालाल मेघवाल कोषाध्यक्ष, वेलाराम देवासी सहसचिव, फुसाराम मेघवाल संगठन मंत्री, कांतिलाल माली प्रचार मंत्री, रामाराम माली सलाहकार मंत्री तथा रमेश कुमार गहलोत को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। वहीं नैनाराम माली, जैपाराम भाटी, भीमाराम माली, कुंदन गर्ग, बगदाराम हीराधर, शंभूसिंह देसू, भगवानाराम मोली, सगनाराम माली घेवाराम मीणा को सदस्य बनाया गया। इसके बाद अध्यक्ष माली ने सभी पदाधिकारियों सदस्यों को शपथ दिलाकर यूनियन हित में काम करने की बात कही। सचिव नियाज मोहम्मद रंगरेज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जालोर. सुंदेलावतालाब पर जालोर ऑटो रिक्शा मजदूर संघ की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष।