पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय का पाली संभाग की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपालसिंह ने बताया कि बैठक में मंत्रियों अतिरिक्त शासन सचिव की ओर से शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयान तथा एकीकरण समानीकरण के विरोध में 1 9 सितंबर को आयोजित धरनों की समीक्षा की गई।

बैठक में शिक्षकों की गरिमा पर अशोभनीय टिप्पणी को नहीं सहने का निर्णय करते हुए प्रदेश स्तर पर आंदोलन को तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष आर्य ने कहा कि गलत एकीकरण प्रक्रिया अपनाकर अधिक नामांकन वाली विद्यालयों को पूर्व की भांति संचालित करने, बालिका विद्यालय को बंद नहीं करने, पर्याप्त नामांकन वाली स्कूलों को मर्ज नहीं करने, राजमार्ग रेल क्रॉसिंग वाली स्कूलों का एकीकरण नहीं करने सहित विभिन्न मुद्दों के संबंध में सरकार के सकारात्मक रुख नहीं अपनाने की स्थिति में आंदोलन को तेज करने की बात कही। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंंतसिंह राजपुरोहित पाली जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडल संयुक्त मंत्री ओटाराम सोलंकी ने किया। बैठक में पाली जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, सिरोही जिलाध्यक्ष प्रदीपसिंह गोहिल, जालोर जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी, राधेश्याम राजपुरोहित, कानाराम, करणसिंह राजपुरोहित, दलपतसिंह आर्य, मदनसिंह राठौड़, ओमप्रकाश खंडेलवाल, अंबिकाप्रसाद तिवारी चंद्रकांत रामावत सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

जालोर. शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक में चर्चा करते शिक्षक।