इंजीनियर्स डे पर होंगे कार्यक्रम
जालोर| देशके महान इंजीनियर डॉॅ. विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर सोमवार को रतनपुरा रोड स्थित शंकर वाटिका में शाम 5.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पदमाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न अभियांत्रिक विभागों निजी क्षेत्रों के इंजीनियर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होने वाले अभियंताओं का भी सम्मान किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजन समिति अध्यक्ष डीआर माधव, मुख्य अभियंता एमबी जैन, डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता एमएल मेघवाल पीडब्ल्यूडी अधीक्षक अभियंता जेआर जीनगर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।