- Hindi News
- पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
आहोर| पावटागांव में पिछले 10 सितंबर से चल रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट जालोर के शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग द्वारा आयोजित गणित शिक्षण टीएलएम आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय पावटा के प्रधानाध्यापक मदनसिंह बालोत ने बताया कि शैक्षिक प्रौघोगिकी प्रभाग के अध्यक्ष लहरीराम माली व्याख्याता डाइट के दिशा निर्देशन में उक्त प्रशिक्षण 10 सितंबर से 14 सितंबर तक गणित विषय आधारित टी.एल.एम. सामग्री का अध्ययन संभागियों को करवाया गया। प्रशिक्षण शिविर में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में भंवर मकवाना एवं सुरेश कुमार रावल में प्रशिक्षण दिया। समान्त संभागियों में गणित शिक्षण में टी.एल.एम. सामग्री का रोचक प्रशिक्षण देने पर शिविराधिपति संस्थाप्रधान एवं दक्ष प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नैनसिंह बालोत, किशनसिंह देवडा, महेशदान एंदला, नरेन्द्रसिंह, श्रवणसिंह, भरत कुमार त्रिवेदी, महावीरप्रसाद, शंभूसिंह, ललित खिडिया, मंगलसिंह, हरिसिंह,अनिल चौधरी, खुशबू परिहार, समेत अन्य संभागी उपस्थित थे।