जालोर में एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन
जालोर में एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन
जालोर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने जेएनयू यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ एसएफआई के राष्ट्रीय विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने टायर जला नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि दोनों संगठन साजिश के तहत संसद भवन पर हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरु को शहादत दिवस जम्मू कश्मीर को अलग देश बनाने की मांग कर रहे हैं जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। एबीवीपी जिला संयोजक मुकेश राजपुरोहित ने कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस दौरा हुकमीचंद सोलंकी, हीनल व्यास, महिपालसिंह संवणा, जोगेश सेन, अजयपालसिंह, पुष्पेंद्रसिंह आसाना बदाराम सहित परिषद पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।