पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी सीएचसी पर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के निर्देश

सभी सीएचसी पर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यभवन में रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर जोन के उप निदेशक युद्धवीरसिंह की अध्यक्षता में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप निदेशक युद्धवीरसिंह ने जिले के जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक नियुक्त है, उनमें भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के निर्देश देते हुए सभी बीसीएमओ सीएचसी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना में इनपैनल किए गए जिले के सभी निजी अस्पतालों के दस्तावेज जयपुर भेजने के निर्देश देते हुए इनपैनल्ड अस्पतालों के बाहर चयनित पैकेज की आईईसी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को जिले में योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुए अखबारों में योजना के पेंफ्लेट वितरित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. जीएस देवल, आरसीएचओ डॉ. डीसी पुंसल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजयसिंह कड़वासरा शहरी स्वास्थ्य नियोजन सलाहकार हरफूलसिंह घिंटाला सहित सीएचसी प्रभारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...