अवैध शराब जब्त
जालोर |बागरापुलिस ने रविवार को कार्यवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने की सरहद चांदना के पास में मोतिसिंह उपनिरीक्षक मय जाब्ता ने तलाशी लेकर आरोपी सोहनसिह पुत्र गंगासिंह राजपुत निवासी चांदना के पास में बिना वैध अनुज्ञापत्र के 48 पव्वे देशी सादा नीबू स्पेशल 07 बीयर हेवर्ड 5000 परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद शराब जब्त कर मामला दर्ज किया गया।