पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | जिलाकुश्ती ओलिंपिक पद्धति संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आर्य सुभाष व्यायामशाला में आयोजित हुई। इस दौरान पार्षद भरत कुमार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव छगन आर्य, आर्य वीर दल अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य समाज लालपोल के प्रधान विनोद आर्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने देश के प्राचीन खेल कुश्ती के लिए जागरूक रहने की बात कही। कुश्ती संघ के अध्यक्ष दलपतसिंह आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर 50 किग्रा वर्ग में करनाराम, 55 किग्रा वर्ग में जवाराम 66 किग्रा वर्ग में छगनलाल का चयन किया गया जो 16 17 फरवरी को भीलवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जालोर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर अंबिकाप्रसाद तिवारी, कन्हैयालाल मिश्रा, गणपत छगननाथ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...