पैरालीगल वालियंटर्स को दिया प्रशिक्षण
राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में विधिक सेवा केंद्रों के गठन पुनर्स्थापना को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त 53 पेरालीगल वालियंटर्स को जिला सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार रविवार को एडीआर सेंटर में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष अग्रवाल ने वालियंटर्स से प्राधिकरण की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम, लोक अदालत, मध्यस्थता, राजस्थान पीडि़त प्रतिकार स्कीम 2011 सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर क्रियान्वयन में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सीईओ जालोर से वालियंटर्स को ग्राम पंचायत की बैठकों में भाग लेने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया जाएगा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष गुणेशसिंह राजपुरोहित ने पारिवारिक कानूनों एडवोकेट चुन्नीलाल पुरोहित ने संपत्ति से संबंधित, राजस्व श्रम कानून से संबंधित अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट अग्रवाल ने वालियंटर्स के सवालों के भी जवाब दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दवे, कैलाश कुमार प्रवीण कुमार उपस्थित थे।
जालोर. पैरालीगलवोलेंटियर को प्रशिक्षण देते न्यायाधीश।