पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर सहित जिले भर में पिछले पांच-छह दिनों से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान जहां 8-10 डिग्री के बीच स्थिर है, वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ रात्रि में सर्दी का असर भी बढ़ गया है। सुबह के समय अब धूप भी सुहाने लगी है। सुबह शाम के समय हल्की सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का असर होने लगा है। अब लोग पूरे दिन ऊनी वस्त्रों में लिपटकर सर्दी से बचाव का जतन कर रहे हैं। शाम के समय चौराहों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी भगाने के साथ हथाइयां करते नजर रहे हैं। सर्दी का असर बढ़़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा है। पहले जहां लोग सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक पूजा आदि काम करते थे, लेकिन अब सर्दी बढ़ने के साथ देर सुबह तक रजाइयों में ही दुबके रहते हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को सर्दी में खासी परेशानी हो रही है। अभिभावक उन्हें गर्म स्वेटर, टोपी, जेकेट आदि पहनाने के साथ सर्दी से बचाव की हिदायत देकर स्कूल भेज रहे हैं।

सुबह-शामचलती है सर्द हवाएं : सुबहशाम के समय चलने वाली हवाओं से लोगों को मौसमी बीमारियों का भी डर सताने लगा है। लोग बुजुर्गों बच्चों को सर्द हवाओं से बचाव के लिए ऊनी कपड़े पहने रखने की हिदायत देने लगे हैं।



शहर में जगह-जगह लगे दूध के कड़ाह

सर्दीका असर बढ़ने के साथ ही बाजार में जगह-जगह दूध के कड़ाह लगना शुरू हो गए हैं। शाम के समय इन कड़ाहों के पास लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है जो देर रात तक जमी रहती है। मिठाई की दुकानों पर भी गर्मागर्म जलेबी के साथ दाल गाजर के हलवे की डिमांड बढ़ने लगी है।

ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर नजर आने लगी भीड़

सर्दीका असर बढ़ने के साथ ही ऊनी वस्त्रों की बिक्री भी जोर पकड़ने लगी है। मुख्य बाजार, तिलक द्वार पर बनी दुकानों के साथ नगरपरिषद के पास नेपालियों के गर्म कपड़ों की अस्थायी दुकानों पर भी लोगों की दिन भर भीड़ रहती है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

8दिसंबर 31.412.4

9दिसंबर 328.7

10दिसंबर 328.7

11दिसंबर 298.5

12दिसंबर 298.2

13दिसंबर 26.410.3

सर्दी से बचाव के लिए लोग पहनने लगे ऊनी वस्त्र

मौसम