पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर दादर सुपर फास्ट में सैकंड एसी के कोच बढ़ाए

बीकानेर-दादर सुपर फास्ट में सैकंड एसी के कोच बढ़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. यात्रीभार को देखते हुए बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन (12489/12490) में 1 सैकंड एसी श्रेणी के डिब्बे में अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि बीकानेर दादर ट्रेन में16 दिसंबर 2014 से 30 दिसंबर तक तथा दादर-बीकानेर ट्रेन में 17 दिसंबर से 31 दिसंबर 2014 तक एक सैकंड एसी श्रेणी के डिब्बे में अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से गाड़ी के मार्ग मुख्यत: जोधपुर, जालोर, पालनपुर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सैकंड एसी की 42 बर्थ अधिक उपलब्ध हो सकेगी।