स्वामी आर्यवेश आज जालोर में
जालोर. सार्वदेशिकआर्य प्रतिनिधि सभा के अंतरराष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश शनिवार को जालोर आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शाम 5 बजे आगमन पर आर्य वीर दल एवं आर्य समाज की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। बाद में बाइक साइकिल के साथ उन्हें जैन बोर्डिंग से आर्य वीरम व्यायामशाला ले जाएगा। शेष|पेज14
आर्यवीर दल के संचालक प्रशांतसिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान चुने जाने के बाद राजस्थान में पहली बार जालोर रहे हैं। वे सवेरे नई दिल्ली से वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे। वहां आर्य वीर दल राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह आर्य के नेतृत्व में स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि उनके साथ आर्य वीर दल के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह आर्य, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बिरजानंद, उप प्रधान संतराम आर्य, आर्य वीर दल के राष्ट्रीय संयोजक भंवरलाल आर्य एवं हरियाणा युवक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मचारी दीक्षेंद्र साथ होंगे। सिंह ने बताया कि आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आर्य वीर दल वीरम व्यायामशाला में शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को स्वामीजी के कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने बताया कि शाम 5.30 बजे स्वामी आर्यवेश महाराज का सप्त क्रांति को लेकर प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद 28 सितंबर को सवेरे शिवगंज प्रस्थान करेंगे। रात्रि में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में आर्य समाज के प्रधान दलपतसिंह आर्य, मंत्री सुशीलपालसिंह, महामंत्री शिवदत्त आर्य, आर्य समाज लालपोल के प्रधान विनोद आर्य, जगदीश आर्य, भागीरथ गर्ग समेत कई जने मौजूद थे।
स्वामी आर्यवेश