- Hindi News
- मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर बैठक 13 को
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर बैठक 13 को
जालोरविधान सभा क्षेत्र में निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक 13 अक्टूबर को जालोर उपखण्ड कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जालोर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज ने बताया कि 1 जनवरी, 2015 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं सही करवाये जाने के लिए अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान की राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देने एवं चर्चा के लिए 13 अक्टूबर को स्थानीय उपखण्ड कार्यालय में सवेरे 11.00 बजे बैठक होगी, जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया गया है।