पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद‌्घाटन कल

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद‌्घाटन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्याभारती उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में 59वीं जिला स्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक (17/19 वर्ष) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 सितंबर सवेरे 8.30 बजे स्टेडियम में समारोहपूर्व होगा। विद्या भारती के सीईओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जालोर विधायक अमृता मेघवाल, अध्यक्षता युवा भाजपा नेता रविंद्रसिंह बालावत, करेंगे , जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर एवं ग्रेनाइट उद्यमी शिव खींचड़ होंगे।

गुडाबालोतान. कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्थानीय राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में 59 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के (17-19 वर्ष) छात्रा वर्ग की एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को होगा। प्रतियोगिता आयोजक सचिव अनु चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में आहोर प्रधान सौरभ कंवर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, समाज सेवी ऊमसिंह राठौड़ चांदराई, सरपंच मोहनसिंह बालोत, जिला परिषद सदस्य तारादेवी मीणा, पंचायत समिति सदस्य मोहनदान सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी भंवरलाल दवे विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रतियोगिता 28 से 1 अक्टूबर तक चलेगी।