पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो रिक्शा स्टैंड बनाने की मांग

ऑटो रिक्शा स्टैंड बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| जालोर ऑटो रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने ऑटो रिक्शा स्टैंड पार्किंग स्थल बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा की संख्या के मुकाबले स्टैंड की संख्या बहुत कम है। निर्धारित स्टैंड नहीं होने के कारण इधर-उधर रिक्शा खड़े करने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इस अवसर पर यूनियन जिलाध्यक्ष नंदलाल खटीक, हसाराम, बाबूलाल, रामसिंह, लच्छाराम, कालू खां बाबूू भाई सहित यूूनियन सदस्य उपस्थित थे।

जालोर. एडीएमको ज्ञापन सौंपने जाते ऑटो रिक्शा यूनियन के सदस्य।