पेज 13 के शेष...
ज्ञापनमें बताया कि ठेकेदार के नाकेदारों ने नदी के बाहर अवैध रुप से तंबू लगाकर आवास बना लिया है। जहां दिनभर लाठी के बल पर अवैध वसूली कर रहे है। ज्ञापन में चेताया कि यदि उक्त नाकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। इस अवसर पर मीठूसिंह, पहाड़सिंह, आसूसिंह, गपसिंह, खीमाराम सुथार, जवसिंह, पांचाराम, मंगलसिंह, समरथाराम, पहाड़सिंह, कालूसिंह, होतीराम, छतरसिंह, छैलसिंह, सरदारसिंह, गणपतलाल, हम्मीरसिंह, वरदाराम, माधुसिंह और रेखाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
स्वामीआर्यवेश आज...
आर्यवीर दल के संचालक प्रशांतसिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान चुने जाने के बाद राजस्थान में पहली बार जालोर रहे हैं। वे सवेरे नई दिल्ली से वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे। वहां आर्य वीर दल राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह आर्य के नेतृत्व में स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि उनके साथ आर्य वीर दल के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह आर्य, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बिरजानंद, उप प्रधान संतराम आर्य, आर्य वीर दल के राष्ट्रीय संयोजक भंवरलाल आर्य एवं हरियाणा युवक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मचारी दीक्षेंद्र साथ होंगे। सिंह ने बताया कि आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आर्य वीर दल वीरम व्यायामशाला में शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को स्वामीजी के कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने बताया कि शाम 5.30 बजे स्वामी आर्यवेश महाराज का सप्त क्रांति को लेकर प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद 28 सितंबर को सवेरे शिवगंज प्रस्थान करेंगे। रात्रि में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में आर्य समाज के प्रधान दलपतसिंह आर्य, मंत्री सुशीलपालसिंह, महामंत्री शिवदत्त आर्य, आर्य समाज लालपोल के प्रधान विनोद आर्य, जगदीश आर्य, भागीरथ गर्ग समेत कई जने मौजूद थे।