- Hindi News
- ज्ञान कोष से करवाई जाएगी सैकंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी
ज्ञान कोष से करवाई जाएगी सैकंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी
जालोर | जिलेकी विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सैकंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अंग्रेजी, गणित विज्ञान विषयों का ज्ञान कोष तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से दसवीं के विद्यार्थी परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में सैकंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय में पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी, तनाव रहित होकर परीक्षा देने सफलता अर्जित करने के उद्देश्य से इस ज्ञान कोष को तैयार कराया गया है। ज्ञान कोष की विषयवस्तु को सभी 16 नोडल प्रभारियों को ई-मेल भेजकर इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए समस्त संस्था प्रधानों के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस ज्ञान कोष को तैयार करने में जालोर के वरिष्ठ अध्यापक वासुदेव बारहठ, करणीराम बसंत ओझा का विशेष सहयोग रहा है।