पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेताओं को पुरस्कृत किया

विजेताओं को पुरस्कृत किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण जालोर द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर माह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर रोड जालोर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में रॉयल एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल जालोर की छात्रा याचिका प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर की छात्रा आशा मालवीय द्वितीय और आदर्श राजकीय माध्यमिक विद्यालय रोडला की छात्रा पायल कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वाद विवाद में बागरा के छात्र देंवेंद्र कुमार, आहोर की छात्रा अभिलाषा दवे और इंद्रा कुमारी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्ट प्रतियोगिता में आहोर से दशरथ गर्ग, ऊण की छात्रा शिल्पा कुमारी, और ऊण की छात्रा सावित्री राजपुरोहित को पहला दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा जिले स्तर से संभाग स्तर पर सफल रहे प्रतिभागियों को भी इस समारोह में पुरस्कार एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिसमें देवेंद्र कुमार को गोल्ड मेडल, इंद्रा कुमारी को कांस्य तथा याचिका को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। मेडल एवं योग्यता प्रमाण पत्र जिला न्यायाधीश देवेंद्र जोशी ने प्रदान किए।



कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव केसी मोड, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय डॉ. सूर्यप्रकाश पारीक, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनाराम गोदारा मौजूद थे।