पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत चौपाल में होगा समस्याओं का निस्तारण

विद्युत चौपाल में होगा समस्याओं का निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड वृत्त जालोर की ओर से मंगलवार को जिले के 33/11 केवी उपकेंद्रों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता एमएल मेघवाल ने बताया कि चौपाल में बिजली के बिल ठीक करना, लूज वायर ठीक करना, खराब ट्रांसफार्मर बदलने सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बादनवाड़ी, दीगांव, आहोर, जीवाणा, पावटा, तड़वा, निंबावास, रामसीन, चांदूर, राऊता, खारा, बिजरोल खेड़ा सेवाड़ा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।