समूहगान में बही देशभक्ति गीतों की सरिता
भारतविकास परिषद की ओर से रविवार को संस्कार प्रकल्प के तहत श्री दशनाम दर्शन षट्दर्शन आदर्श विद्या मंदिर बालिका माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर की विभिन्न स्कूलों के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह में एडीएम आशाराम डूडी, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता बीएल सुथार जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड अध्यक्ष मोहन पाराशर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए परिषद अध्यक्ष पदमाराम चौधरी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। एडीएम डूडी ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति की चकाचौंध में परिषद की ओर से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पीढ़ी में नई चेतना का संस्कार करते हैं। अधीक्षण अभियंता सुथार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से नवयुवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत होती है। नागरिक बैंक अध्यक्ष पाराशर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को चरित्र व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में ज्ञानवद्र्धक जानकारी दी। परिषद अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत समूहगान लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को अतिथियों की ओर से पारितोषिक दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाली टीमें 12 अक्टूबर को सुमेरपुर में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोहनलाल शर्मा, जगदीश दवे अचलेश्वर आनंद ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद दवे ने किया। इस अवसर पर वेदपाल मदान, मदनसिंह बालोत, सुरेंद्र बुल्डक, मदनलाल माली, बालकृष्ण शर्मा, धनराज दवे, परमानंद भट्ट, मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित देशाराम माली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जालोर. राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती बालिकाएं।
जालोर. राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में मौजूद अतिथि| भास्कर