पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलाई प्रशिक्षण का किया अवलोकन

सिलाई प्रशिक्षण का किया अवलोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके मांगलिया वास में नेहरू युवा केंद्र जालोर कौशल विकास उद्यमशीलता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित सिलाई प्रशिक्षण का वीरेंद्र खत्री मंडल निदेशक जयपुर राजेन्द्रसिंह कसाना जिला युवा समन्वयक जालोर ने शनिवार को प्रशिक्षण का अवलोकन किया। मंडल निदेशक के पहली बार कस्बे में आने पर आहोर युवा मंडल अध्यक्ष कुलदीपसिंह मांगलिया ने साफा बांधकर एवं कोषाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। खत्री ने प्रशिक्षण में प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की सराहना कर उन्हें आगे कलाई बुनाई जैसे कौशल विकास से जोडने की बात कही। कसाना ने कौशल विकास पर प्रकाश डाला और आहोर युवा मंडल की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय युवा कोर किशोरसिंह मांगलिया ने खत्री को प्रशिक्षण युवा मंडल की ओर से करवाए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर फूलसिंह, बाबूसिंह मांगलिया, घेवरचंद प्रजापति, आहोर युवा फोर्स संरक्षक गजेंद्रसिंह मांगलिया, दुर्जनसिंह मांगलिया, दीपसिंह, सांस्कृतिक मंत्री ईश्वरसिंह, पंकज ओझा, अर्जुनसिंह, महिपालसिंह हिमालयसिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आहोर. सिलाई प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते मण्डल निदेशक। भास्कर